Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमसूरी के पास पानी वाला बैंड में पलटी बस , एक यात्री...
 dipr

मसूरी के पास पानी वाला बैंड में पलटी बस , एक यात्री घायल

देहरादून 18 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : आज प्रातः सिटी कंट्रोल रूम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि पानी वाला बैंड के समीप एक बस सड़क पर पलट गई.

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मसूरी पुलिस बल और आपदा उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.

मौके पर एक 27 सीटर बस, जिसका नंबर DD 01 S 9078 है, सड़क पर पलटी हुई पाई गई। बस में कुल 27 यात्री सवार थे.

घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि यह बस कल रात 11:00 बजे कश्मीरी गेट, दिल्ली से मसूरी के लिए रवाना हुई थी.

बस को जसवंत पुत्र शमशाद, निवासी विजय पार्क गली नंबर 15 A, मौजपुर, दिल्ली चला रहा था।

प्रातः लगभग 6:50 बजे, पानी वाला बैंड के पास अचानक बस की कमानी टूट गई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

गनीमत रही कि बस की गति काफी धीमी थी।

इस घटना में बस में सवार एक यात्री, अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला, निवासी दिल्ली, को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया है।

शेष सभी 26 बस यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें निजी वाहनों की सहायता से मसूरी भेज दिया गया है.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे कर दिया है.

सुरक्षा के मद्देनजर बस के दोनों ओर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, और मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments