Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला नगर पालिका प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर विकास कार्यों पर...
 dipr

डोईवाला नगर पालिका प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर विकास कार्यों पर चर्चा की

देहरादून 18 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

मुख्य मांगें एवं उठाए गए मुद्दे

पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों को उजागर किया:

एमडीडीए द्वारा कथित अवैध वसूली:

ज्ञापन में एमडीडीए के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर नक्शों के नाम पर स्थानीय निवासियों को डरा धमका कर अनुचित रूप से धन उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया गया.

इस विषय पर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई.

सीवर लाइन विस्तार की आवश्यकता:

नगर पालिका क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखते हुए सीवर लाइन के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया.

नए पालिका भवन का निर्माण:

नगर पालिका के उच्चीकरण और वार्डों की संख्या सात से बढ़कर 20 होने के कारण वर्तमान कार्यालय भवन छोटा पड़ गया है.

लगभग एक लाख की अनुमानित जनसंख्या के लिए बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लच्छीवाला में रेशम विभाग की खाली भूमि पर नए कार्यालय भवन, पार्किंग, सभागार और स्टोर प्रांगण के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया गया.

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सदस्य

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी के साथ मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,सभासद ईश्वर रौथान,सभासद सुरेंद्र लोधी, प्रकाश कोठारी,सभासद सुरेश सैनी और प्रेम सिंह पम्मी राज शामिल थे.

सभी ने एक स्वर में नगर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया.

उन्होंने नगर पालिका के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments