Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून: मियावाला रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक...
 dipr

देहरादून: मियावाला रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

देहरादून 18 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : आज दिनांक 18 अप्रैल, 2025 को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है.

देहरादून के मियांवाला (रायपुर रोड) स्थित रेलवे फाटक के समीप देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 34342 से टकराकर एक युवक की तत्काल मृत्यु हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तेजी से घटनास्थल पर पहुंची.

और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को शुरू किया गया.

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक की पहचान मयंक कंडारी पुत्र श्री रघुवीर कंडारी के रूप में हुई है.

वह मूल रूप से मॉलधार, थाना टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे.

और वर्तमान में देहरादून के मियावाला स्थित दिब्य बिहार कॉलोनी में निवास कर रहे थे.

पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह घटना कैसे घटी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments