Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला में...
 dipr

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला में शोक सभा

देहरादून ,23 अप्रैल 2025 myadmin : परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया.

इस दुखद घटना की निंदा करते हुए, परवादून बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज दोपहर 12 बजे से न्यायिक कार्यों से विरत रहकर एक शोक सभा का आयोजन किया,

जिसमें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा

कि कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है.

उन्होंने इस कायराना हरकत की कड़ी भर्त्सना करते हुए मांग की.

कि इस घृणित कृत्य के दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोरतम दंड दिया जाए.

श्री सैनी ने आतंकी हमले में मारे गए सभी निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

इसके अतिरिक्त, बार एसोसिएशन के सचिव ने कश्मीर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए.

ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके

और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

इस शोक सभा में अधिवक्ता अशरफ़ अली, अतुल कुमार, महेश लोधी, साकिर हुसैन, मुहम्मद ज़ुबैर, वरुण शर्मा, आशीष भट्ट, अनुज बर्शवाल सहित बार एसोसिएशन के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.

सभी ने मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments