Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए निकाला कैंडल मार्च
 dipr

डोईवाला में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए निकाला कैंडल मार्च

देहरादून ,23 अप्रैल 2025 myadmin : कल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

इस हृदयविदारक घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और न्याय की मांग को बुलंद करने के लिए आज शाम डोईवाला नगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस ने डोईवाला चौक पर एक कैंडल मार्च का आयोजन किया.

डोईवाला चौक पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस घृणित कृत्य का तुरंत और करारा जवाब देना चाहिए.

हालांकि, उन्होंने वर्तमान सरकार को “जुमलेबाजों” की सरकार बताते हुए निराशा व्यक्त की,

लेकिन साथ ही भारतीय सेना पर पूरा भरोसा जताया कि वे इस हमले का बदला जरूर लेंगे.

जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने इस अवसर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है

उन्होंने इस अमानवीय कृत्य को घोर निंदनीय बताया और ईश्वर से प्रार्थना की.

कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे.

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, सागर मनवाल, गौरव चौधरी, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, साजिद अली, रईश, आरिफ अली, सावन राठौर, सुनील बर्मन, रेनू चुनरा, बिंदा भाई, कमल अरोड़ा, अमित मनवाल, रणजीत बॉबी, ग़फ़्फ़ार और शार्दूल नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments