Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभारी डंपरों और व्यावसायिक वाहनों से परेशानी को लेकर डोईवाला एसडीएम को...
 dipr

भारी डंपरों और व्यावसायिक वाहनों से परेशानी को लेकर डोईवाला एसडीएम को दिया ज्ञापन

देहरादून ,23 अप्रैल 2025 myadmin : डोईवाला के स्थानीय अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डोईवाला को एक ज्ञापन सौंपा.

इस ज्ञापन में सुसवा नदी से कुड़कावाला और चांदमारी मार्ग पर भारी डंपरों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के कारण आम जनता को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया.

और इन वाहनों के आवागमन को रोकने की मांग की गई.

ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि सुसवा नदी से कुड़कावाला और चांदमारी मार्ग पर रेत, बजरी और पत्थर जैसी सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन लगातार ओवरलोड होकर तेज गति और लापरवाही से चलते हैं.

मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण, इन बड़े वाहनों के कारण अन्य व्यक्तियों को साइड से निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती,

जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है और छोटे वाहन फंसे रहते हैं.

सबसे गंभीर चिंता यह जताई गई कि यदि मार्ग पर कोई एम्बुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहन समय पर पहुंचने की कोशिश करे,

तो ये भारी वाहन उन्हें भी रास्ता नहीं देते,

जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है.

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ वाणिज्यिक वाहन, जैसे टैक्सी, कार, प्राइवेट ट्रक और बसें भी टोल टैक्स से बचने के लिए चांदमारी और दूधली मार्ग से तेज गति और लापरवाही से गुजरते हैं,

जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि यदि कोई व्यक्ति इन वाहन चालकों को समझाने की कोशिश करता है या आगे निकलने के लिए रास्ता मांगता है,

तो वे गाली-गलौज, बदतमीजी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं.

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई,

तो पूर्व की भांति इस मार्ग पर फिर से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है,

क्योंकि पहले भी ऐसे जानलेवा हादसे इन भारी और टैक्सी वाहनों के कारण हो चुके हैं.

अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एसडीएम से पुरजोर निवेदन किया है.

कि भारी वाहन जैसे ट्रक, डंपर और टैक्सी इत्यादि की आवाजाही को कुड़कावाला, चांदमारी और दूधली मार्ग पर तत्काल बंद किया जाए.

ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को टाला जा सके.

इस अवसर पर एडवोकेट अतुल कुमार लोधी, महेश लोधी, एडवोकेट निधि लोधी, मोहम्मद शमी, संदीप कुमार, अमन गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments