Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनकली पनीर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 03 मुख्य आरोपी दून पुलिस के...
 dipr

नकली पनीर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 03 मुख्य आरोपी दून पुलिस के शिकंजे में

देहरादून,29 अप्रैल 2025 myadmin : चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले नकली पनीर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए देहरादून पुलिस ने 03 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई विकासनगर और सेलाकुई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की।

गिरफ्तारी:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सहारनपुर से देहरादून लाए जा रहे 07 क्विंटल से अधिक नकली पनीर के साथ पहले ही 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उनसे पूछताछ के बाद इस धंधे में लिप्त 03 मुख्य अभियुक्तों – मनोज, नरेन्द्र चौधरी और शाहरूख के नाम सामने आए।

पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मनोज और शाहरूख को विकासनगर क्षेत्र से,

जबकि नरेन्द्र को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा:

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नरेन्द्र की सेलाकुई क्षेत्र में डेयरी है,

जहाँ से वह सहसपुर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में नकली पनीर सप्लाई करता था।

मनोज का हरबर्टपुर में घर और मोबाइल की दुकान है,

जिसकी आड़ में वह विकासनगर और चकराता आदि क्षेत्रों में नकली पनीर की सप्लाई करता था।

तीनों आरोपी पार्टनरशिप में नकली पनीर की कालाबाजारी करते थे।

नरेन्द्र चौधरी ने पहले सेलाकुई स्थित अपनी जमीन बेचकर सहारनपुर के कासमपुर के जंगलों के बीच एक प्लॉट पर नकली पनीर की फैक्ट्री बनाई थी।

इस फैक्ट्री में केमिकल का इस्तेमाल कर नकली पनीर तैयार किया जाता था।

मनोज पनीर की सप्लाई का काम देखता था,

जबकि शाहरूख नकली पनीर के लिए दूध आदि की व्यवस्था करता था।

चार धाम यात्रा को निशाना:

आरोपियों का मकसद उत्तराखंड में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान पनीर की अधिक मांग का फायदा उठाना था।

वे भारी मात्रा में नकली पनीर देहरादून लाए थे

और इसे यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले रेस्टोरेंट

और मुख्य पड़ावों पर सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे।

चकराता में सप्लाई किया पनीर बरामद:

मनोज से पूछताछ में पता चला कि उसने कुछ दिन पहले चकराता में एक दुकानदार को लगभग 20 किलो नकली पनीर बेचा था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकराता क्षेत्र से उस नकली पनीर को बरामद कर नष्ट कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1 मनोज कुमार पुत्र मेहरपाल, निवासी हरर्बटपुर वार्ड नं0- 05, थाना विकासनगर, देहरादून।

2 शाहरूख पुत्र मुनफैत, निवासी कुंजा ग्रान्ट, थाना विकासनगर, देहरादून।

3 नरेन्द्र सिंह पुत्र श्री नकली सिंह, निवासी ग्राम छोटुवाला, ग्रा0पंचा0 बादामावाला, विकासनगर, देहरादून।

इस कार्रवाई से चार धाम यात्रा मार्गों पर नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लगने की संभावना है।

पुलिस आगे भी इस तरह की कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments