Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएसएसपी देहरादून का कड़ा कदम,अवैध खनन और ओवरलोडिंग में 50 वाहन सीज
 dipr

एसएसपी देहरादून का कड़ा कदम,अवैध खनन और ओवरलोडिंग में 50 वाहन सीज

देहरादून,30 अप्रैल 2025 myadmin : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस0एस0पी0) देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद जनपद पुलिस ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

एस0एस0पी0 देहरादून ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

उनके निर्देशों के अनुपालन में, आज दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान, विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और ओवर स्पीड के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन कर लापरवाही

और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 50 वाहनों (डम्पर, ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि) को सीज कर दिया।

पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से अवैध खनन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एस0एस0पी0 देहरादून ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments