Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून मॉक ड्रिल की उच्च स्तरीय निगरानी, गृह सचिव व डीजीपी ने...
 dipr

देहरादून मॉक ड्रिल की उच्च स्तरीय निगरानी, गृह सचिव व डीजीपी ने लिया जायजा

देहरादून,7 मई 2025 myadmin : बुधवार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत देहरादून में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल Civil Defence Mock Drill की निगरानी राज्य और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से की गई.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में गृह सचिव शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद सुमन ने पहुंचकर मॉक ड्रिल की बारीकी से निगरानी की.

इस दौरान, सचिव शैलेश बगौली ने जिला आपातकालीन केंद्र में मौजूद जिलाधिकारी सविन बंसल से विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली.

उन्होंने घटनाओं की वर्तमान स्थिति, राहत कार्यों की प्रगति, आश्रयों की क्षमता, स्टेजिंग एरिया की व्यवस्थाएं और इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (Incident Response System ) की सक्रियता के बारे में पूछताछ की.

बगौली ने कहा कि आईआरएस एक मजबूत प्रणाली है,

जिसके तहत राज्य स्तर से लेकर तहसील स्तर तक प्रत्येक अधिकारी की भूमिका स्पष्ट रूप से परिभाषित होनी चाहिए.

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने फील्ड में तैनात अधिकारियों से रिजर्व संसाधनों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए.

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों और महत्वपूर्ण बिंदुओं की पहचान की जाए और डीब्रीफिंग के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए.

मॉक ड्रिल के दौरान SEOC से यह भी सुनिश्चित किया गया.

कि घटनास्थलों पर आवश्यक संसाधन और सहायता समय पर पहुंचाई जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments