Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर, 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा
 dipr

उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा

देहरादून,7 मई 2025 myadmin : पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ “Operation Sindoor’ के मद्देनजर उत्तराखंड राज्य में पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को हाई अलर्ट High Alert पर रखने की घोषणा की है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी किए गए प्रमुख दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं:

संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी

राज्य में संवेदनशील संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

पुलिस किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए पूरी तरह से सतर्क है.

व्यापक सत्यापन अभियान

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान Verification Drive चलाया जा रहा है.

संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

चारधाम यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा

चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए राज्य पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एटीएस गुलदार और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमों को चिन्हित महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है.

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता

भारत-नेपाल सीमा Indo-Nepal Border पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के साथ संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

ताकि सीमा पार से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके.

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर और अपील

सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं पर पुलिस लगातार नजर रख रही है.

डीजीपी ने नागरिकों से अपील की है कि

वे वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और संयम से पोस्ट साझा करें.

उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

और इसके लिए नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा करती है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments