Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग का आरोपी को 5 सिलेंडरों के साथ...
 dipr

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग का आरोपी को 5 सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार

देहरादून,11 मई 2025, myadmin : दून पुलिस ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली

कि दीपनगर क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य चल रहा है

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा

और प्रदीप तिवाड़ी (58 वर्ष) नामक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया

पुलिस ने मौके से पांच घरेलू गैस सिलेंडर, एक गैस पाइप और रिफिलिंग उपकरण सहित एक रेगुलेटर बरामद किया है.

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस टीम, जिसमें उ0नि0 प्रवीन पुंडीर और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी व विक्रम बंगारी शामिल थे, ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा

अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments