Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार के ज्वालापुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला और...
 dipr

हरिद्वार के ज्वालापुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला और पुरुष ने की आत्महत्या

हरिद्वार,11 मई 2025, myadmin : आज दोपहर हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई,

जहाँ एक महिला और एक पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे.

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ज्वालापुर कोतवाली के अंतर्गत सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई.

तेज गति से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक कूद जाने से दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई.

मृतकों के पास से कोई भी पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है,

जिसके कारण उनकी तत्काल पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी पंकज गैरोला, ज्वालापुर कोतवाल अविनाश वर्मा, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह और रेलवे पुलिस के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया.

और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

फिलहाल, दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है.

स्थानीय पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,

ताकि मृतकों की पहचान की जा सके.

इसके साथ ही, रेलवे पुलिस भी अपने स्तर पर मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा.

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments