Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभानियावाला में पेन-इंडिया स्कूल की पहल: सभी के लिए योगा क्लास का...
 dipr

भानियावाला में पेन-इंडिया स्कूल की पहल: सभी के लिए योगा क्लास का आयोजन

देहरादून,14 मई 2025 myadmin : पेन-इंडिया स्कूल, भानियावाला ने स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

स्कूल परिसर में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष योगा क्लास का आयोजन किया जा रहा है.

यह पहल पेन-इंडिया फाउंडेशन (PIF) के व्यापक स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा है.

कल से शुरू होंगी योगा क्लासेस

यह योगा क्लास कल, 15 मई, 2025 से शुरू हो रही हैं.

इच्छुक प्रतिभागी अपनी सुविधानुसार सुबह और शाम के सत्र में भाग ले सकते हैं.

सुबह का सत्र 5:00 बजे से 8:00 बजे तक

और शाम का सत्र 4:30 बजे से 7:00 बजे तक चलेगा.

हर आयु वर्ग के लिए खुली हैं कक्षाएं

इस योगा क्लास की सबसे खास बात यह है कि इसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और गृहणियां सहित सभी वर्गों के लोग शामिल हो सकते हैं.

पेन-इंडिया स्कूल का उद्देश्य योग के माध्यम से समुदाय के हर सदस्य को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है.

प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन

स्कूल प्रशासन ने बताया कि इन योगा क्लासेज का संचालन योग विज्ञान में प्रशिक्षित और अनुभवी योगा ट्रेनर द्वारा किया जाएगा.

प्रशिक्षक प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों और तकनीकों का सही ज्ञान देंगे,

जिससे वे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से योगाभ्यास कर सकें.

फाउंडेशन का सातवां स्थापना दिवस और स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत

पेन-इंडिया फाउंडेशन के सह-संस्थापक, संतोष बुड़ाकोटी ने इस अवसर पर कहा,

“15 मई 2018 को पेन-इंडिया फाउंडेशन की स्थापना निर्धन वर्ग के बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी.

पिछले सात वर्षों से हम इस दिशा में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं.

अब अपनी 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर, हम एक नए स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, जिसके तहत यह योगा क्लासेस आयोजित की जा रही हैं”.

उन्होंने आगे कहा, “योग स्वस्थ रहने का एक सरल और अत्यंत प्रभावी तरीका है।

हमारा संकल्प है कि इन योग क्लासेज के माध्यम से हम समाज को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करें.

जो भी इस पहल में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें।”

पेन-इंडिया स्कूल की यह पहल भानियावाला और आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी.

जानकारी के लिए इन नंबर्स पर संपर्क कर सकते है

9410146945 , 9458154109 , 7895680933

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments