Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा', छात्रों ने जवानों को किया नमन
 dipr

डोईवाला में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’, छात्रों ने जवानों को किया नमन

देहरादून,14 मई 2025 myadmin : डोईवाला में आज पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर मिल गेट से डोईवाला तक एक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” रैली का आयोजन किया गया।इसका आयोजन आदर्श संस्था के तत्वाधान में किया गया.

रैली में उत्साह से भरे छात्र-छात्राओं ने “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए.

छात्रों ने भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश के दुश्मनों और आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में सबक सिखाने की पूरी क्षमता रखती है।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी और पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंधक मनोज नौटियाल के नेतृत्व में निकली इस रैली में स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली में शामिल लोगों ने “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाये

उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और देश के सभी सुरक्षा बलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है

कि हमारी भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है।

हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसकी करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत का दबदबा पूरे विश्व में कायम है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल,प्रकाश कोठारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

रैली में देशभक्ति का ज्वार साफ दिखाई दिया और युवाओं ने देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments