Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआज और कल भारी बारिश के आसार, बढ़ सकता है गदेरों का...
 dipr

आज और कल भारी बारिश के आसार, बढ़ सकता है गदेरों का जलस्तर, यहां हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से भले ही मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन पहाड़ पर अब यह समस्या बनने लगी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आज (बुधवार) और कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। इससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज (बुधवार) प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विशेष तौर से उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में तेज दौर की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कहा कि बारिश के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न हों। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े व अन्य जरूरत की सामग्री अपने साथ रखें। आने वाले दिनों की बात करें तो दस मई तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments