Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने चारधाम जाने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रियों...
 dipr

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम जाने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रियों ने लिया गढ़भोज का स्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चारधाम की यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों की बसों को रवाना किया। ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थयात्रियों ने गढ़भोज का स्वाद लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम ने कहा कि सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं सभी से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह करता हूं। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के कुल बजट का 5% यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर खर्च करें।

कार्यक्रम में गढ़ भोग परोसा गया। जिसमें तीर्थयात्री और अन्य लोगों ने भड्डू की दाल और भात स्वाद लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments