Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में दुर्घटना में एक व्यक्ति की ऑन द स्पॉट डेथ
 dipr

डोईवाला में दुर्घटना में एक व्यक्ति की ऑन द स्पॉट डेथ

Dehradun,4 May 2025 ,(Rajneesh Pratap Singh Tez): आज सुबह डोईवाला में एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है

मृतक को घटनास्थल से डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून हरिद्वार राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई है

आज सुबह लगभग 9:00 सतनाम ढाबे के नजदीक एक स्कूटी सवार व्यक्ति घायल होकर मृत पाया गया

इस व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट पाई गई है

हेड इंजरी की वजह से उसके सर से काफी मात्रा में बह गय

माना जा रहा है अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है

इस व्यक्ति के नजदीक एक स्कूटी संख्या UK 14 B 7216 पाई गई है

प्रारंभिक तौर पर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक व्यक्ति  की दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई है

क्योंकि दुर्घटना स्थल पर पाई गई स्कूटी पर किसी भी प्रकार की कोई खरोच या टूट फूट के निशान नहीं है

मृतक व्यक्ति के पास से किसी भी प्रकार की कोई पहचान पत्र इत्यादि नहीं पाया गया है

जिसकी वजह से अभी शुरुआती जानकारी के हिसाब से मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है

सूचना मिलने पर डोईवाला से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची जिसके द्वारा मृतक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया जा रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments