Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeगुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
 dipr

गुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह ) : देहरादून पुलिस ने एक गुरुद्वारे के दानपात्र से हुई चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम 5,140 रुपये बरामद कर ली गई है।

पटेलनगर कोतवाली के अनुसार, 3 फरवरी को श्री गुरुद्वारा साहिब के

महासचिव प्रवीन सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि

साँई बाबा एन्क्लेव देहराखास स्थित गुरुद्वारे के दानपात्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दान के पैसे चोरी कर लिए गए हैं।

इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पटेलनगर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने

घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की

क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की

मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वेद सिटी सिंगल मंडी जाने वाले मार्ग से 21 वर्षीय साहिल को गिरफ्तार किया।

साहिल लोहियानगर ब्रह्मपुरी का रहने वाला है और शिव मंदिर के पास रहता है।

आरोपी से पूछताछ 

पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है

और बेरोजगारी के कारण नशे की पूर्ति के लिए उसने यह चोरी की।

उसने यह भी बताया कि गुरुद्वारे में दान पेटी से चुराए गए पैसों का उपयोग वह नशे की

पूर्ति के लिए करने वाला था।

बरामदगी

कुल नगदी 5140/- रु०

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments