Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदून अस्पताल में अवैध मजार तोड़े जाने के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने...
 dipr

दून अस्पताल में अवैध मजार तोड़े जाने के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

देहरादून,27 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : दून अस्पताल परिसर में प्रशासन द्वारा हाल ही में एक अवैध मजार को तोड़े जाने के बाद,

एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की,

जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।

युवक ने अपनी पोस्ट में मंदिरों को तोड़ने और पहलगाम में हुई एक घटना के संबंध में भड़काऊ टिप्पणी की थी।

इस घटना के बाद, कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है,

जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।

पुलिस इस मामले में पूरी तरह से सतर्क है

और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी रख रही है।

इस प्रकार के भड़काऊ वीडियो को प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है

और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के कृत्यों से साम्प्रदायिक सौहार्द पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

और ऐसे पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आम जनता से अपील की गई है कि वे इस प्रकार की अफवाहों और भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments