Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeHealth"मोटापे के मरीजों के लिए वरदान" साबित हो रहा एम्स ऋषिकेश का...
 dipr

“मोटापे के मरीजों के लिए वरदान” साबित हो रहा एम्स ऋषिकेश का क्लिनिक

देहरादून,11 मार्च 2025 myadmin : Obesity मोटापे से जंग अब आसान! All India Institute of Medical Sciences एम्स ऋषिकेश में शुरू हुई बहुविषयक मेटाबोलिक स्वास्थ्य और मोटापा क्लिनिक ने मोटापे से परेशान लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी है.

इस क्लिनिक ने न सिर्फ लोगों का वजन कम किया है,

बल्कि उनकी जिंदगी को भी बदल दिया है।

एक ही छत के नीचे समाधान:Solutions under one roof

इस क्लिनिक की सबसे खास बात यह है कि यहां मोटापे से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे मिल रहा है.

एंडोक्रिनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेडिसिन, साइकियाट्री और पल्मोनरी मेडिसिन जैसे विभागों के विशेषज्ञ मिलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं.

शुरुआत और उपलब्धियां:

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने इस क्लिनिक का औपचारिक शुभारंभ किया.

पिछले एक साल में इस क्लिनिक ने 345 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है.

वजन घटाने में मददगार:

क्लिनिक में आहार-आधारित उपचारों से मरीजों ने औसतन 4.7 किलोग्राम

और दवाओं से 5.4 किलोग्राम तक वजन कम किया है.

एक मरीज की Bariatric surgery बेरियाट्रिक सर्जरी से 5 महीनों में 24 किलोग्राम वजन कम हुआ.

दूर-दूर से आ रहे मरीज:

इस क्लिनिक की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है.

कि यहां सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं,

बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी मरीज आ रहे हैं.

विशेषज्ञों की राय:

प्रो. रवि गुप्ता (मनोचिकित्सा विभाग): मोटापा नींद की समस्याओं से जुड़ा है, जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है

प्रो. रविकांत (मेडिसिन विभाग): मोटापे के इलाज में सिर्फ वजन कम करना नहीं, बल्कि समग्र दृष्टिकोण जरूरी है

डॉ. कल्याणी श्रीधरन (एंडोक्राइनोलॉजी): मोटापा और मधुमेह एक दूसरे से जुड़े हैं, और चयापचय नियंत्रण जरूरी है

डॉ. लोकेश सैनी (पल्मोनरी मेडिसिन): वजन कम करने से सांस लेने की समस्याओं में सुधार होता है

डॉ. लोकेश अरोड़ा (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी): रोबोटिक बेरियाट्रिक सर्जरी मोटापे के इलाज में क्रांति ला रही है

क्लिनिक का समय:

यह क्लिनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी क्षेत्र में लेवल 3, ब्लॉक- सी में प्रत्येक शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होती है.

एम्स ऋषिकेश की यह क्लिनिक मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है.

यहां न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है,

जिससे मरीजों को एक नई जिंदगी मिल रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments