Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबड़ी खबर : मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला,देहरादून,हरिद्वार सहित 4 जिलों के विभिन्न...
 dipr

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला,देहरादून,हरिद्वार सहित 4 जिलों के विभिन्न स्थानों के नाम बदले जाने की घोषणा

देहरादून,31 मार्च 2025 myadmin :  उत्तराखंड के Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के चार जिलों- हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है.

Chief Minister Dhami announced the change of names of various places in 4 districts

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव जनभावनाओं और भारतीय संस्कृति तथा विरासत के अनुरूप किया जा रहा है,

ताकि लोग अपनी संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

बदले गए स्थानों के नाम:

हरिद्वार जिला:

औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है।

गाजीवाली का नाम बदलकर आर्य नगर किया गया है।

चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर किया गया है।

मोहम्मदपुर जट का नाम बदलकर मोहनपुर जट किया गया है।

खानपुर कुर्सली का नाम बदलकर अंबेडकर नगर किया गया है।

इदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर किया गया है।

खानपुर का नाम बदलकर श्री कृष्ण्पुर किया गया है

अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर किया गया है।

देहरादून जिला:

मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला किया गया है

पीरवाला का नाम बदलकर केसरीनगर किया गया है

चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर किया गया है

अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है

नैनीताल जिला:

नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया गया है।

पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवलकर मार्ग किया गया है।

उधमसिंह नगर जिला:

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह नाम परिवर्तन लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है

और इससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments