Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कल होगा देहरादून में 6 किमी मिनी मैराथन का आयोजन
 dipr

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कल होगा देहरादून में 6 किमी मिनी मैराथन का आयोजन

देहरादून 15 मार्च 2025,( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के स्पोर्ट्स विंग द्वारा अपने मूल संगठन ब्रह्माकुमारीज़ Brahamkumaris के सहयोग से देहरादून में एक Mini Marathon का आयोजन किया जा रहा है.

यह 6 किलोमीटर की दौड़ “राजयोग जागरूकता दौड़” के नाम से रविवार, 16 मार्च 2025 को प्रातः 6 बजे से आयोजित की जाएगी.

इस मिनी मैराथन का प्रारंभ दात काली मंदिर, देहरादून से होगा और समापन ब्रह्माकुमारीज़, राजयोग केंद्र, लेन नंबर 9, पंत रोड, सुभाष नगर, देहरादून-248002 (उत्तराखंड), भारत में होगा.

स्पोर्ट्स विंग अपने मूल संगठन ब्रह्माकुमारीज़ के साथ मिलकर समाज में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे मैराथन, साइकिलिंग, मोटरबाइकिंग और ट्रेकिंग आदि का आयोजन करता है.

इस श्रृंखला में यह मिनी मैराथन एक महत्वपूर्ण कड़ी है.

ब्रह्माकुमारीज़ स्पोर्ट्स विंग, देहरादून द्वारा आयोजित इस मिनी मैराथन “राजयोग जागरूकता दौड़” का मुख्य उद्देश्य समाज में राजयोग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे नियत समय पर उपस्थित रहें.

और इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments