Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम में नाच-गाना कर पवित्रता भंग करने वालों पर मामला दर्ज
 dipr

केदारनाथ धाम में नाच-गाना कर पवित्रता भंग करने वालों पर मामला दर्ज

रुद्रप्रयाग,6 मई 2025 myadmin : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,

जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मंदिर के पीछे डीजे बजाकर नाचते और शोर मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस वायरल वीडियो के संबंध में आसपास पूछताछ करने पर पता चला

कि यह वीडियो मंदिर के कपाट खुलने के बाद का नहीं है.

इस मामले में, गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम की ओर से कोतवाली सोनप्रयाग में एक शिकायत दर्ज कराई गई है.

इस शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (धार्मिक और पूजा स्थल को अपवित्र करना) के तहत मामला संख्या 08/2025 दर्ज किया गया है.

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है.

और उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

जनपद पुलिस आम लोगों से अपील करती है कि यह वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा हुआ है,

इसलिए कृपया इस वीडियो को आगे न फैलाएं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments