Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनर्सिंग भर्ती में फर्जी निवास प्रमाण पत्र का मामला,महासंघ ने डीएम को...
 dipr

नर्सिंग भर्ती में फर्जी निवास प्रमाण पत्र का मामला,महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देहरादून,17 फरवरी 2025 myadmin : संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने नर्सिंग भर्ती में फर्जी तरीके से बनाए गए स्थाई निवास प्रमाण पत्रों (Domicile Certificate) के संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा.

महासंघ ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Fake domicile certificate in nursing recruitment

पहले भी सामने आए थे फर्जी प्रमाण पत्र:

संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी ममगाई ने बताया

कि पिछली भर्ती में भी कुछ व्यक्तियों ने फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी हासिल की थी.

शिकायत के बाद डोईवाला तहसील से फिरोज खान और देहरादून सदर तहसील से आशीष भारद्वाज के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे,

जिन्हें जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया था.

फिरोज खान पर न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज है.

नई भर्ती में भी गड़बड़ी की आशंका:

ममगाई ने बताया कि वर्तमान में चल रही नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती में भी फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाकर चयन होने की शिकायतें मिल रही हैं.

पूरे प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगारों ने लिखित में शिकायतें दी हैं,

जिससे मूल निवासियों का चयन प्रभावित हो रहा है.

कई जिलों से आ रही हैं शिकायतें:

प्रदेश महासचिव अंकित भट्ट ने बताया कि पहले भी संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर इस मामले से अवगत कराया था,

जिसके बाद आशीष भारद्वाज का स्थाई निवास रद्द किया गया था.

और मोहम्मद शादाब के स्थाई निवास की जांच चल रही है.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, रुड़की और देहरादून से भी फर्जी स्थाई निवास बनाए जाने की शिकायतें आ रही हैं.

134 दिन धरने के बाद हुई थी भर्ती:

मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह भर्ती 134 दिन धरने पर बैठने

और 13 साल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से शुरू हुई है.

लेकिन इसमें भी फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रही हैं.

कार्रवाई का आश्वासन:

महासंघ ने जिलाधिकारी को जिला कलेक्ट्रेट एसडीएम अनिल सिंह रावत के माध्यम से ज्ञापन सौंपा,

जिन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

इन्होने दिया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी ममगाई, प्रदेश महासचिव अंकित भट्ट, मोनिका, विकास पुंडीर, प्रमोद चमोली, विकास रावत, राहुल, प्रियंका सेमवाल, संगीता, रीना, आरती, शैलेश राणा, गणेश रांगड़, अंकुर, मनजीत और मीडिया प्रभारी महीपाल सिंह कृषाली शामिल थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments