Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, बाहरी लोगों के...
 dipr

डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, बाहरी लोगों के सत्यापन की करी मांग

देहरादून,12 मार्च 2025 myadmin : नगर कांग्रेस अध्यक्ष डोईवाला करतार नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सुबह 11 बजे तहसील डोईवाला में SDM डोईवाला को तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया.

ज्ञापन में अठुरवाला वार्ड 8, वार्ड 9, और वार्ड 10 में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की गई.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन वार्डों में विगत कई वर्षों से बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं किया गया है,

जिसके कारण संदिग्ध लोगों का आना-जाना बढ़ चुका है

और कई बार चोरी की घटनाएँ भी सामने आई हैं.

इसके अलावा, क्षेत्र में नशे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं,

जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

और महिलाओं का सड़कों पर आना-जाना मुश्किल हो गया है.

करतार नेगी ने चेतावनी दी कि अगर इस विषय में जल्दी कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा

और अठुरवाला में शहीद राजेश नेगी स्मारक पर कार्मिक धरना शुरू किया जाएगा

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अंशुल त्यागी,यशवंत गुसाईं, विनोद कोठियाल, शार्दुल नेगी, नगर सचिव संजीव भट्ट, चंद्रप्रकाश काला, शुभम काम्बोज, बिट्टू त्यागी, गंभीर सिंह जयाडा आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments