Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeदेहरादून,मर्सेडीज एक्सीडेंट अपडेट,12 वर्ष के भांजे के साथ मामा चला रहा था...
 dipr

देहरादून,मर्सेडीज एक्सीडेंट अपडेट,12 वर्ष के भांजे के साथ मामा चला रहा था कार

देहरादून,13 मार्च 2025 myadmin : देहरादून के राजपुर रोड स्थित उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी.

इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है.

एसएसपी देहरादून के अनुसार एक्सीडेंट के वक्त मर्सेडीज कार में मामा और भांजा सवार थे.

जिनकी पहचान कर लिए गयी है.

कार में एक 12 साल के भांजे के साथ 22 वर्षीय मामा सवार था.

दुर्घटना के वक्त कार तेज रफ़्तार थी जिसकी चपेट में आकर चार मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी.

देहरादून पुलिस सीधे एसएसपी की निगरानी में इस दुर्घटना के आरोपी की धर-पकड़ में लगातार जुटी हुई है.

पुलिस एक्सीडेंट से जुडी बारीक से बारीक जानकारी को इकठ्ठा कर रही है.

साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही आरोपी के बेहद करीब देहरादून पुलिस पहुंच चुकी है.

एसएसपी देहरादून का कहना है कि जल्द ही देहरादून पुलिस इस केस का खुलासा करेगी.

पुलिस इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments