Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून पुलिस का कड़क एक्शन,गुण्डा एक्ट में 2 अपराधियों को किया जिला...
 dipr

देहरादून पुलिस का कड़क एक्शन,गुण्डा एक्ट में 2 अपराधियों को किया जिला बदर

देहरादून,3 मई 2025 myadmin : देहरादून जनपद में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश दिए गए

जिसके तहत पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन अपराधियों को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है.

जिलाधिकारी के आदेशानुसार, इन अभियुक्तों को निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है.

कौन हैं ये आदतन अपराधी ?

(1) समीर (24 वर्ष) – डालनवाला निवासी

आरोप: चोरी, नशा तस्करी

आपराधिक इतिहास:

2018 से 2022 तक चोरी और NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज

कार्रवाई: जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से सहारनपुर (UP) सीमा पर छोड़ा गया

(2) पारस कपूर – कोतवाली नगर निवासी

आरोप: नशीले पदार्थों की तस्करी, चोरी

आपराधिक इतिहास:

2015 से 2022 तक NDPS एक्ट और चोरी के 5 मामले

जिला बदर: उत्तराखंड से बाहर भेजा गया।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

एसएसपी देहरादून ने कहा कि “आदतन अपराधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी.

जनपद में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.”

पुलिस की चेतावनी

यदि कोई अभियुक्त निर्धारित अवधि से पहले जिले में दिखाई दिया,

तो गुंडा अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments