Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में उपकोषागार खोले जाने पर धामी कैबिनेट लगायेगी अंतिम मुहर
 dipr

डोईवाला में उपकोषागार खोले जाने पर धामी कैबिनेट लगायेगी अंतिम मुहर

देहरादून ,10 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला क्षेत्र के सरकारी कार्यालय तथा पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है।

अब जल्द डोईवाला में उपकोषागार खुलने जा रहा है।

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला में उपकोषागार खोले जाने संबंधी प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है।

इस पर अंतिम अनुमोदन धामी कैबिनेट द्वारा दिया जाएगा।

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि डोईवाला उपकोषागार में सात पद सृजित किए गए हैं

इनमें उपकोषाधिकारी के 01 पद, सहायक कोषाधिकारी का 01 पद, लेखाकार का 01 पद, सहायक लेखाकार के 02 पद, अनुसेवक एवं स्वच्छक के 01-01 पदों पर सृजित किए गए हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के कार्य सुगमतापूर्वक संपन्न किए जाने

तथा क्षेत्र के अंतर्गत पेंशनरों की सुविधा के दृष्टिगत डोईवाला में उपकोषागार स्थापित किया जाएगा।

मंत्रिमंडल अब इस प्रस्ताव पर अपना अंतिम अनुमोदन देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments