Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला: नाबालिग लड़की लापता, युवक पर अपहरण का शक
 dipr

डोईवाला: नाबालिग लड़की लापता, युवक पर अपहरण का शक

देहरादून,8 मई 2025 myadmin : डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है.

लालतप्पड़ नेचर विला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी लालतप्पड़ में अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 06 मई 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे उनकी बेटी घर से चुपचाप निकल गई

और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया

जब परिवार वाले उठे तो उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद पाया

कॉलोनी के एक व्यक्ति ने उन्हें बाहर से दरवाजा खोला

शिकायतकर्ता ने मनीष ठाकुर नामक एक युवक पर शक जताया है,

जो बिहार का रहने वाला है

मनीष ठाकुर लालतप्पड़ के पास गरीबों के अस्पताल के निकट किराए के मकान में रहता है

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मनीष ठाकुर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी बेटी को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments