Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला: नाबालिग लड़की से जंगल में दुष्कर्म, आरोपी मामा फरार
 dipr

डोईवाला: नाबालिग लड़की से जंगल में दुष्कर्म, आरोपी मामा फरार

देहरादून,3 मई 2025 myadmin : डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार,

30 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 5:00 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री अपने 11 वर्षीय छोटे भाई के साथ दूध वाले को दूध देकर घर लौट रही थी.

तहरीर में बताया गया है कि जब वे जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे,

तभी उनके दूर के रिश्ते के मामा, युसूफ पुत्र श्री मसरदीन, निवासी दूधली,

ने उनकी पुत्री को पीछे से पकड़ लिया.

और जबरन जंगल की ओर ले जाने लगा.

यह देखकर लड़की का छोटा भाई डरकर घर की ओर भाग गया.

आरोप है कि युसूफ उनकी पुत्री को घने जंगल में ले गया.

और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए,

जिसके कारण वह बेहोश हो गई.

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

जब लड़की के भाई ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी,

तो पीड़ित के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की.

रात्रि लगभग 8:00 बजे उनकी पुत्री बेहोशी और नग्न अवस्था में पास के जंगल में मिली,

जिसके बाद वे उसे घर वापस ले आए.

होश आने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता और परिवार को आपबीती सुनाई.

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि युसूफ ने पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता

और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है.

पीड़ित के पिता ने पुलिस से आरोपी युसूफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments