Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला के व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी भावभीनी...
 dipr

डोईवाला के व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून,28 अप्रैल 2025 myadmin : आज शाम डोईवाला के स्थानीय व्यापारियों ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

रेलवे रोड पर शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए व्यापारियों ने इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की.

और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया.

आज शाम डोईवाला के व्यापारीगण बड़ी संख्या में रेलवे रोड स्थित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए.

उनके हाथों में “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” लिखी तख्तियां थीं,

जो उनके आक्रोश और दुख को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर रही थीं.

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने एक स्वर में पहलगाम में निहत्थे नागरिकों पर हुए बर्बर हमले की कड़ी भर्त्सना की.

उन्होंने इस घटना को आतंकवादियों की एक नीच और कायरतापूर्ण हरकत बताया.

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदर्शनकारी अमित गोयल ने कहा कि आम नागरिकों पर यह हमला आतंकवादियों की एक कायराना हरकत है,

जिसका भारत निश्चित रूप से मुँहतोड़ जवाब देगा.

उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट खड़ा है.

और इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के परिवारों के साथ है.

कार्यक्रम का आयोजन अमित गोयल और प्रशांत गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था.

कार्यक्रम के दौरान, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाई गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी शामिल हुए,

जिनमें प्रमुख रूप से बबिश चावला, इंद्रजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, बॉबी शर्मा, सत्य राही, पन्नालाल गोयल, मुकुल गुप्ता, शीशपाल अग्रवाल, वरुण गुप्ता, गुरचरण सिंह, अरुण शर्मा, आशु गोयल, अरुण नारंग, मोहम्मद फुरकान, मिकी गोयल, प्रतीक अरोड़ा, सनी वर्मा, धर्मपाल गोयल, विशाल गुप्ता और शिवम श्रृंगारी आदि उपस्थित थे.

सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट रहने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments