Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनउत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय व प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम...
 dipr

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय व प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

 

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वह यमकेश्वर स्थित जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी।

पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाईस्कूल बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाईस्कूल नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल), कक्षा 11 व 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश तथा स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी।

प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्रों में अस्थायी हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रमों के दौरान आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments