Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनएसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ ने दो को...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ ने दो को दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

एसटीएफ के अनुसार, दोनों आरोपी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल कराने का काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी परीक्षा में अनुचित साधनों के जरिए अभ्यर्थियों को पास कराने की व्यवस्था कर रहे थे। एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और नकल माफिया के नेटवर्क को पूरी तरह से उजागर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments