Tuesday, October 27, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला सौंग पुल के नजदीक एक शव बरामद
 dipr

डोईवाला सौंग पुल के नजदीक एक शव बरामद

देहरादून,20 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला में आज दोपहर सौंग नदी पुल के नजदीक एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सौंगनदी के नजदीक एक लाश बरामद की गई है

मृतक वार्ड संख्या 12 राजीव नगर का रहने वाला है

मृतक का नाम कमल कौशल बताया जा रहा है

कमल कौशल के पिता का नाम स्वर्गीय ओम प्रकाश है

वह डोईवाला में गोवर्धन मंदिर के बाहरी सड़क पर फल बेचने का कार्य करता था

सूचना मिलने पर डोईवाला पुलिस घटनास्थल पहुंची

जिसके द्वारा मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है

स्थानीय पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है

अभी इस बात की पुष्टि नही हो पायी है कि मृतक के द्वारा आत्महत्या की गयी है

अथवा कमल कौशल की हत्या की गयी है

डोईवाला पुलिस अभी इस मामले में सभी कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है

साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वाभाविक मृत्यु,आत्महत्या अथवा हत्या की पुष्टि की जा सकती है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments