Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनयूसीसी और पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ डोईवाला में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार
 dipr

यूसीसी और पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ डोईवाला में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

देहरादून,14 फरवरी 2025 myadmin : परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्य बहिष्कार किया।

अधिवक्ताओं ने यूसीसी (Uniform Civil Code) और पेपरलेस रजिस्ट्री Paperless Registry को लागू करने के सरकार के फैसले के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर बंद कर यूसीसी और रजिस्ट्री को पेपरलेस करने के विरोध में कार्य बहिष्कार किया।

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अधिवक्ताओं के कामकाज पर भारी बोझ पड़ेगा।

उन्होंने इसे अधिवक्ताओं को पेपरलेस रजिस्ट्री से बाहर करने की सरकार की साजिश बताया।

उन्होंने कहा कि यूसीसी के तहत शादियों को भी ऑनलाइन कर दिया गया है,

जिससे अधिवक्ताओं का काम छिन गया है

और अब यह काम सीएससी सेंटर वाले कर रहे हैं।

वर्मा ने सरकार पर रोजगार देने में विफल रहने और जिनके पास रोजगार है,

उनसे भी छीनने का आरोप लगाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने यूसीसी कानून और पेपरलेस रजिस्ट्री को वापस नहीं लिया तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन आगे की रणनीति बनाकर और बढ़ाया जा सकता है।

इस मौके पर अधिवक्ता मनीष यादव, अशरफ अली, संदीप जोशी, अतुल कुमार, मनीष धीमान, साकिर हुसैन, महेश लोधी, मोहम्मद जुबैर, भव्य चमोला, अनुज वर्षवाल, सुमित वर्षवाल, सुमित थपलियाल, सुमित मेहरा, राहुल, संजय, अमित आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments