Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला में 'अक्षयम वेदा' पंचकर्म क्लीनिक का भव्य शुभारंभ
 dipr

डोईवाला में ‘अक्षयम वेदा’ पंचकर्म क्लीनिक का भव्य शुभारंभ

देहरादून,22 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला के अवंतीबाई लोधी मार्ग पर कुड़कावाला में बीते रोज ‘अक्षयम वेदा’ पंचकर्म क्लीनिक का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सीमित समय के लिए निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है।

प्राचीन काल से ‘पंचकर्म” का महत्व

क्लीनिक का उद्घाटन आयकर विभाग के जॉइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जॉइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह ने आयुर्वेदिक चिकित्सा की प्रशंसा करते हुए कहा

कि आयुर्वेद प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है।

यह न केवल रोगों का उपचार करता है,

बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत भी बनाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अक्षय वर्मा द्वारा ‘अक्षयम वेदा’ पंचकर्म क्लीनिक की स्थापना सराहनीय प्रयास है,

जो लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करेगा।

क्लीनिक की स्थापना एवं उद्देश्य

डॉ. अक्षय वर्मा (एम.डी. पंचकर्म) ने बताया कि ‘अक्षयम वेदा’ पंचकर्म क्लीनिक की स्थापना का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देना और लोगों को प्राकृतिक उपचार उपलब्ध कराना है।

यह केंद्र आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से स्पाइन और जोड़ों के दर्द, गठिया, माइग्रेन, तनाव, अनिद्रा, मोटापा, पाचन समस्याएँ

और डिटॉक्सिफिकेशन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्रदान करेगा।

उपलब्ध उपचार एवं उनकी विशेषताएं

क्लीनिक में वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण जैसी पंचकर्म चिकित्सा विधियों के साथ-साथ शिरोधारा, अभ्यंग, स्वेदन, पिंडस्वेद, कटि बस्ति, जानु बस्ति और अन्य आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध हैं।

शिरोधारा तनाव, माइग्रेन और नींद न आने की समस्या में लाभकारी है,

जबकि अभ्यंग (तेल मालिश) और स्वेदन (Steam Therapy) शरीर को रिलैक्स कर मांसपेशियों के दर्द से राहत प्रदान करते हैं।

कटि बस्ति और जानु बस्ति स्पाइन और घुटनों के दर्द के लिए विशेष रूप से प्रभावी उपचार हैं।

पंचकर्म चिकित्सा का महत्व एवं लाभ

‘अक्षयम वेदा’ पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से न केवल रोगों का उपचार करता है,

बल्कि शरीर को डिटॉक्स कर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

यहाँ आने वाले प्रत्येक मरीज की समस्या को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से उपचार योजनाएँ तैयार की जाती हैं,

जिससे उन्हें संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

उपस्थिति

इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह,लक्ष्य संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश मंत्री दीपचंद वर्मा, ‘अक्षयम वेदा’ के स्वामी अक्षय वर्मा, सभासद सुरेंद्र लोधी,सभासद विनीत राजपूत, रामेश्वर लोधी, संजीव लोधी, एडवोकेट सुशील वर्मा,उत्तम कुमार लोधी ,सुभाष वर्मा, प्रताप लोधी, सरजू प्रसाद,एडवोकेट विनीत लोधी, डॉ चारुलता,वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments