Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनभानियावाला में लगा ब्लड डोनेशन कैंप, 31 रक्तवीरों ने दिखाया जोश
 dipr

भानियावाला में लगा ब्लड डोनेशन कैंप, 31 रक्तवीरों ने दिखाया जोश

देहरादून,26 फरवरी 2025 myadmin : एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज भानियावाला मस्जिद के सामने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

परिवर्तन चेरिटेबल ट्रस्ट ऋषिकेश की टीम ने शिविर में पहुंचकर रक्त एकत्रित किया।

शिविर का उद्घाटन डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और सभासद ईश्वर रौथान ने किया।

उन्होंने इस अवसर पर युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया

और कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि युवा नशे से दूर रहें।

एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला के संस्थापक/अध्यक्ष साकिर हुसैन ने बताया कि यह समिति का छठा रक्तदान शिविर है।

उन्होंने कहा कि इस शिविर में 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

समिति समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है

और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि रक्त मशीनों से नहीं बनाया जा सकता है,

यह केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है और यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है,

जिसे रक्तवीर बिना किसी स्वार्थ के करते हैं।

समिति के सचिव आसिफ हसन ने कहा कि समिति का हमेशा यह प्रयास रहता है

कि जिस व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता हो,

उसे हमारी एक मदद ब्लड ग्रुप समिति द्वारा रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है

और हमारी कोशिश है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी के कारण न हो।

रक्तदान करने वालों में मुनीर शाह, गुरुपाल, सागर, मेहताब, धीरज, राशिद, साहिल, शोएब, आसिफ, जाकिर हुसैन, मुस्कान, परवेज जुनैद, मोहसिन खान, सलीम, शाहनवाज, आबिद, नदीम, साहिल आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments