Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeदेहरादून के रायवाला में खाली प्लॉट में पेशाब करने पर हुआ खूनी...
 dipr

देहरादून के रायवाला में खाली प्लॉट में पेशाब करने पर हुआ खूनी संघर्ष,1 महिला की मौत,3 गिरफ्तार

 

देहरादून,9 फरवरी 2025 myadmin : रायवाला के हरिपुरकलां में एक खाली प्लॉट में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

क्या है पूरा मामला?

8 फरवरी 2025 को रितेश गुप्ता ने रायवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

रितेश ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात को हरिपुरकलां में मायच्छ आश्रम के बगल में एक खाली प्लॉट में उनके पेशाब करने को लेकर पड़ोस की दुकान के मालिक ऋषभ धीमान और उनके भाइयों से उनका विवाद हो गया था।

मारपीट में गई जान

रिपोर्ट के अनुसार, इस विवाद के बाद आरोपियों ने रितेश और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया,

जिसमें रितेश की मां मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई,

जबकि उनके भाई मुकेश और भाभी बबली का अभी भी एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

रितेश की रिपोर्ट के आधार पर रायवाला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है

और एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों – ऋषभ धीमान, राहुल धीमान और सचिन धीमान को गिरफ्तार कर लिया है।

उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे की रॉड और लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-

1- ऋषभ धीमान पुत्र आशोक कुमार धीमान निवासी कांटे वाली गली भगवानपुर, जिला हरिद्वार, हाल पता शन्ति मार्ग, हरिपुरकलां, रायवाला, दे0दून ,
2- राहुल धीमान पुत्र आशोक कुमार धीमान निवासी कांटे वाली गली भगवानपुर, जिला हरिद्वार, हाल पता शन्ति मार्ग, हरिपुरकलां, रायवाला, दे0दून ,
3- सचिन धीमान पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम घटायन, थाना जानसठ, मुज्जफरनगर उ0प्र0 हाल पता शन्ति मार्ग, हरिपुरकलां, रायवाला, दे0दून ,

विवरण बरामदगी :-

1- लोहे की रॉड/ पाईप – 02
2- डण्डा – 01

पुलिस टीम –
1-नि0 बी0एल0 भारती, प्रभारी थाना रायवाला
2- उ0नि0 विनय शर्मा
3-उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
4-अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
5-हे0का0 शहबान अली
6-का0 अनित
7-का0 हंसराज
8-का0 नन्दकिशोर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments