Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला के कालूवाला में हुड़दंगियों पर शिकंजा, ग्राम प्रधान और वन विभाग...
 dipr

डोईवाला के कालूवाला में हुड़दंगियों पर शिकंजा, ग्राम प्रधान और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

देहरादून,6 अप्रैल 2025 myadmin : आज डोईवाला के कालूवाला क्षेत्र में ग्राम प्रधान पंकज रावत और वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी.

जिसके तहत मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देकर क्षेत्र से बाहर खदेड़ा.

क्षेत्र में बढ़ रही थी असामाजिक गतिविधियां:

क्षेत्र में लगातार शिकायतें आ रही थीं कि कुछ लोग पिकनिक के नाम पर शराब, मांस-मछली आदि का सेवन कर रहे हैं.

और क्षेत्र में गंदगी फैला रहे हैं.

शराब के नशे में ये लोग अभद्र व्यवहार भी करते हैं,

जिससे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है.

वन विभाग और ग्राम प्रधान की संयुक्त कार्रवाई:

वन विभाग के अधिकारियों ने सौंग नदी वन क्षेत्र कालूवाला में पिकनिक मना रहे हुड़दंगियों को दौड़ाया.

और उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा इस क्षेत्र में पिकनिक मनाते हुए पकड़े गए, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

ग्राम प्रधान पंकज रावत ने बताया कि असामाजिक तत्व सौंग नदी में कांच की बोतलें तोड़कर गंदगी फैला रहे हैं,

जिससे नदी और गांव की सुंदरता खराब हो रही है.

नशे में ये लोग गांव से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है.

पिछले वर्ष ऐसी घटनाओं में कई ग्रामीण घायल हुए थे.

कड़ी चेतावनी:

वन विभाग के अधिकारियों ने हुड़दंगियों को सौंग नदी वन क्षेत्र कालूवाला से खदेड़ दिया.

उन्हें सख्त चेतावनी दी कि वे दोबारा इस क्षेत्र में पिकनिक न मनाएं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments