Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeDehradun Crime:"मुंह का कैंसर और 25 लाख रुपये बने बुजुर्ग की मौत...
 dipr

Dehradun Crime:”मुंह का कैंसर और 25 लाख रुपये बने बुजुर्ग की मौत का कारण, रिक्शा चालक ने रची खौफनाक साजिश”

 

देहरादून,10 मार्च 2025 myadmin : देहरादून पुलिस ने एक सनसनीखेज अपराध का पर्दाफाश किया है.

जिसमें लालच के चलते एक मामा-भांजे की जोड़ी ने खनन विभाग से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी.

मृतक जगदीश, जो मूल रूप से रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे.

और वर्तमान में नथुवावाला ढांग रायपुर, देहरादून में किराए पर रहते थे,

1 फरवरी 2025 से लापता थे.

कैंसर के इलाज के बहाने ले गए और मार डाला

 taken away on the pretext of cancer treatment and killed

पुलिस की जांच में पता चला कि मोहित त्यागी (31) और उसके मामा प्रवीण कुमार त्यागी (55) ने जगदीश की हत्या कर उनके बैंक खाते से धन हड़पने की साजिश रची थी.

मोहित की मुलाकात जगदीश से लगभग 4 साल पहले गुजरोवाला चौक पर हुई थी,

जहां वह ई-रिक्शा चलाता था.

आपसी बातचीत के दौरान मोहित को पता चला कि जगदीश अविवाहित हैं,

उनका किसी से ज्यादा संपर्क नहीं है और उन्हें मुंह का कैंसर है

जब मोहित को यह जानकारी मिली कि जगदीश के बैंक खाते में लगभग 25 लाख रुपये जमा हैं,

तो उसने अपने मामा प्रवीण के साथ मिलकर एक खौफनाक योजना बनाई

4 फरवरी 2025 को मोहित ने जगदीश को बेहतर कैंसर उपचार के झांसे में देवबंद (सहारनपुर) ले गया

अगले दिन दोनों अपराधियों ने जगदीश की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी

और शव को अम्भेटा देवबंद की नहर में फेंक दिया

UPI से खाली किया खाता, अब तक 13 लाख रुपये किए ट्रांसफर

Account emptied through UPI, Rs 13 lakh transferred so far

हत्या के बाद मोहित ने मृतक का सिम कार्ड अपने फोन में डालकर UPI आईडी बनाई

और अब तक करीब 13 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए

इस राशि में से कुछ पैसे उसने अपने मामा को दे दिए और कुछ की FD भी बनवा दी

रिश्तेदार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

A relative had filed a missing person report

जगदीश के गायब होने की रिपोर्ट 6 मार्च 2025 को उनके भतीजे संजय कुमार ने दर्ज कराई थी

रायपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के मोबाइल और बैंक खातों की जांच की,

जिससे संदिग्ध लेनदेन का पता चला

पुलिस ने मोहित को देहरादून से और प्रवीण को देवबंद से गिरफ्तार किया

आरोपियों के पास से बरामद हुए पैसे और सबूत

Money and evidence recovered from the accused

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 4.80 लाख रुपये नगद, मृतक का सिम कार्ड, 3.50 लाख रुपये का एक चेक, 5 लाख रुपये की एक FD, मृतक के आधार कार्ड की छायाप्रति और घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार बरामद की है.

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में रायपुर पुलिस की टीम ने इस जघन्य अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा किया है.

दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्तगण :-

1- मोहित त्यागी पुत्र महावीर सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम देवबन्द शूगर मिल के पास थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 ,

हाल निवासी नरेश गली न0 06 पुष्प विहार गुजरोंवाली चौक, थाना रायपुर देहरादून

2- प्रवीण कुमार त्यागी उर्फ पारूल पुत्र स्व0 रमेश चन्द उम्र- 55 वर्ष निवासी ग्राम लखनौती थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

हाल निवासी ग्राम नूरपुर शुगर मिल के पास थाना देवबन्द, जनपद सहारनुपर (उ०प्र०)

बरामदगी का विवरण :-

1- घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार
2- मृतक के खाते से निकाले गये 04 लाख 80 हजार रूपये नगद
3- मृतक का सिम कार्ड
4- मृतक के खाते का 03 लाख 50 हजार रूपये का एक चैक
5- मृतक के पीएनबी खाते की 05 लाख रूपये की एक एफडी
6- मृतक के आधार कार्ड की छायाप्रति

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
2- उ0नि0 संजय रावत, चौकी प्रभारी बालावाला
3- उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
4- अपर उ0नि0 सुशील बलूनी
5- का0 किशनपाल,
6- का0 प्रेम पंवार,
7- का0 मुकेश कण्डारी,
8- का0 पंकज ढौंडियाल,
9- का0 गजेन्द्र सिंह
10- कानि0 प्रदीप कुमार ,
11- का0 चालक दिनेश सिंह
12- हे0कानि0 किरन कुमार (एसओजी नगर)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments