Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनपर्यावरण मित्रो ने किया पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी का स्वागत
 dipr

पर्यावरण मित्रो ने किया पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी का स्वागत

देहरादून ,11 फरवरी 2025 myadmin : नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने आज पद भार ग्रहण किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।

शाखा प्रभारी राजेश मंचल के नेतृत्व में डोईवाला के पर्यावरण मित्रों ने नेगी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

इस दौरान संघ के कार्यकारी प्रधान बीरु गोडियाल ने पर्यावरण मित्रों की विभिन्न समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

शाखा प्रभारी राजेश मंचल ने कहा, “हमें विश्वास है कि नरेन्द्र सिंह नेगी जी के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का समाधान होगा।

उनके द्वारा दिया गया आश्वासन हमारे लिए आशा की किरण है।

हम उनके साथ मिलकर नगर पालिका क्षेत्र की स्वच्छता और विकास के लिए कार्य करेंगे।”

कार्यक्रम में सभासद सुंदर लोधी, प्रभारी सुपरवाइजर सुरेंद्र मचल, सुपरवाइजर नीरज कुमार के साथ अर्जुन, विनोद कुमार, नरेश, रजत, सोनी, सुरेखा, निशु, सरिता, बाला देवी, पूजा और तरुणा सहित अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments