Monday, October 26, 2026
 dipr
HomePoliticsलच्छीवाला टोल प्लाजा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
 dipr

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

देहरादून,17 मार्च 2025 myadmin : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अत्यधिक टोल शुल्क और स्थानीय वाहनों के लिए पास की समस्या को लेकर आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को टोल प्लाजा की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा.

“गढ़वाल के यात्रियों के साथ अन्याय”

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर उत्तराखंड के यात्रियों से अत्यधिक शुल्क वसूला जा रहा है.

उन्होंने बताया, “लच्छीवाला टोल रोड कुल 37 किलोमीटर से अधिक है,

लेकिन गढ़वाल के 6 जिलों से आने वाले यात्री मात्र 12 किलोमीटर टोल रोड का ही इस्तेमाल करते हैं

फिर भी उन्हें पूरी 37 किलोमीटर टोल रोड के शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।”

सेमवाल ने मांग की कि इस टोल शुल्क को तत्काल दो-तिहाई तक कम किया जाना चाहिए।

पर्यावरण और कर्मचारियों के मुद्दे

प्रदर्शन के दौरान सोशल एक्टिविस्ट के.पी. बडोनी ने कहा कि यह टोल प्लाजा पर्यावरण की दृष्टि से गलत जगह पर बना है

और इसे यहां होना ही नहीं चाहिए

वहीं, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया.

उन्होंने कहा, “टोल प्लाजा के कर्मचारियों का वेतन पहले से कम कर दिया गया है

जबकि टोल प्लाजा के ठेकेदार का मुनाफा, सरकार का राजस्व और महंगाई सभी बढ़ रही है।”

स्थानीय वाहनों के लिए पास की मांग

उत्तराखंड किसान सभा के उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए निशुल्क आवागमन हेतु पास जारी किए जाने चाहिए

उन्होंने बताया कि अब नए वाहनों के लिए मुफ्त पास जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है

उन्होंने सुझाव दिया कि समस्त पर्वतीय जिलों से आने वाले प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों के लिए उपयुक्त पास बनाए जा सकते हैं।

“उग्र आंदोलन” की चेतावनी

राजवीर खत्री ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो टोल प्लाजा के खिलाफ उग्र आंदोलन आरंभ किया जाएगा.

उपेंद्र सकलानी ने कहा कि यदि सरकार ने टोल शुल्क में कटौती नहीं की तो यात्री मजबूरन भोपाल पानी और मोथरोवाला के दो अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग शुरू कर देंगे, जिससे सरकार के राजस्व का भी नुकसान होगा.

शिवप्रसाद सेमवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर तत्काल कार्यवाही करेगी.

प्रदर्शन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र भारती सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments