Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनध्यान दें : 7,8, और 9 मार्च 2025 को ये रहेगा...
 dipr

ध्यान दें : 7,8, और 9 मार्च 2025 को ये रहेगा देहरादून का ट्रैफिक प्लान

देहरादून ,6 मार्च 2025 myadmin : आम जनता की सुविधा के दृष्टिगत देहरादून पुलिस ने शहर के यातायात का प्लान जारी किया है.

दिनांक 07/03/2025 से 09/03/2025 तक राजभवन में पुष्प प्रर्दशनी का आयोजन किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है.

 पुष्प प्रर्दशनी में आने वाले समस्त आमत्रिंत अधिकारियों के सरकारी वाहन शोर्य स्थल के पास आर०टी० यूनिट के खाली मैदान में पार्क किये जायेगें ।

 पुष्प प्रर्दशनी मे आने वाले समस्त आगुन्तकों के निजी वाहन एनेक्सी तिराहा से बांये होकर 8वीं गढ़वाल राइफल के फुटबाल ग्राउण्ड में पार्क किये जायेगें ।

 पुष्प प्रर्दशनी में बिन्दाल / गढी कैण्ट से आने आगुन्तको के वाहनों को महिन्द्रा ग्राउण्ड में पार्क किया जायेगा ।

 एनेक्सी तिराहा से बीजापर गेस्ट हाउस कि ओर जाने वाले वाहनों को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा, एनेक्सी तिराहा से बिजापुर गेस्ट हाउस की ओर वन –वे रहेगा ।

 राजभवन के बाहर यातायात का दबाव होने पर आवश्यकतानुसार डायवर्ट स्थलों से वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा ।

 महिन्द्रा ग्राउण्ड / आर0टी ग्राउण्ड से शटल सेवा की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

पार्किंग स्थल :-

1- आर0टी0 ग्राउण्ड
2- 8th जी0आर0 ग्राउण्ड
3- महिन्द्रा ग्राउण्ड

डायवर्ट स्थल

1- एन्केसी तिराहा
2- सीएसडी तिराहा
3- सर्किट हाउस तिराहा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments