Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनएस. एन. पब्लिक स्कूल भानियावाला ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
 dipr

एस. एन. पब्लिक स्कूल भानियावाला ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

देहरादून ,11 फरवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : आज डोईवाला के भानियावाला स्थित एस. एन. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल रहे

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंधक मनोज नौटियाल, विद्यालय के प्रबंधक एस. पी. तिवाड़ी और प्रधानाचार्या कमला तिवाड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।

जिसके बाद छात्राओं ने गढ़वाली भाषा में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद डोईवाला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई पर ध्यान देते हुए कठोर परिश्रम करना चाहिए।

उन्होंने बच्चों को अपने गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करने की सीख दी।

कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद ईश्वर रौथाण भी सम्मिलित हुए।

वरिष्ठ शिक्षक गौरव तिवाड़ी, हेमलता और छात्राओं एंजेल राय व श्रद्धा शर्मा के संचालन में चले कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, वंदना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

नृत्य नाटिका ‘ना काटो मुझे’ दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल रही तो वहीँ छात्रा स्वस्तिका तिवाड़ी के गढ़वाली गीत पर नृत्य को दर्शकों ने पसंद किया।

इस अवसर पर शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी कक्षाओं के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में डोईवाला क्षेत्र के विद्यालयों के प्रबंधक सुशील बिजल्वाण, तेजपाल सिंह, दिनेश राणा, ज्ञान सिंह पुंडीर, जसबिंदर सिंह, अनंत भट्ट, मोहित बहुगुणा के साथ ही वी डी ममगाईं, आर एस बिष्ट, आर सी सेमवाल, जी एल गौड़, आर एस पैन्यूली, सुखदेव चौहान, आनंद पंवार, आशीष उपाध्याय, दिगम्बर नेगी, जोध सिंह बंगारी और शिक्षिकाएं साक्षी तिवाड़ी, स्वीटी राय, सरस्वती, अंजु बहुगणा, पायल पंवार, ममता राणा, ज्योति, शालिनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments