Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeऋषिकेश घटना के विरोध में डोईवाला में सिख समुदाय का प्रदर्शन, प्रशासन...
 dipr

ऋषिकेश घटना के विरोध में डोईवाला में सिख समुदाय का प्रदर्शन, प्रशासन का पुतला फूंका

देहरादून,3 मार्च 2025 myadmin : ऋषिकेश के कोयल घाटी में एनफील्ड शोरूम में तोड़फोड़ और सिख समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में आज डोईवाला में सिख समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया.

गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में गुरुद्वारा लंगर हाल में एक बैठक आयोजित की गई,

जिसमें घटना की कड़ी निंदा की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई

बैठक के बाद सिख समुदाय के लोगों ने डोईवाला चौक पर जुलूस निकाला और ऋषिकेश प्रशासन का पुतला फूंका

प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

इसके बाद, उपजिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन में ऋषिकेश में एनफील्ड एजेंसी के मालिक रणजीत सिंह और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट, महिला कर्मी से अभद्रता और एक सिख युवक की पगड़ी उतारकर अपमानित करने की घटनाओं का उल्लेख किया गया है

प्रदर्शनकारियों ने इन घटनाओं को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया

और दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की

प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के राजेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के बलवीर सिंह, मारखम ग्रांट के पूर्व प्रधान परविंदर सिंह, बीकेयू के इंद्रजीत सिंह और प्रिंस, और माजरी ग्रांट भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments