Tuesday, October 27, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला के लच्छीवाला में चोरी का खुलासा, परिचित ही निकला चोर
 dipr

डोईवाला के लच्छीवाला में चोरी का खुलासा, परिचित ही निकला चोर

देहरादून,15 फरवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला पुलिस ने एक बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त शिकायतकर्ता का परिचित था

और उसे शिकायतकर्ता के घर से बाहर जाने की जानकारी थी।

कोतवाली डोईवाला में 11/02/2025 को रणवीर सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी

कि 9-10/02/2025 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर 4000 रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

साथ ही, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस के प्रयासों से 15.02.2025 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पवन कुमार को अठूरवाला, जौलीग्रांट, डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए गए।

अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है और वादी रणवीर चौहान का परिचित था।

उसे जानकारी थी कि वादी अपने परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने मुजफ्फरनगर गए हैं।

इसी दौरान उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

पवन कुमार पुत्र किरण पाल, निवासी 29 मेन रोड गांव सरणावली,

थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

पुलिस अब अभियुक्त के साथी की तलाश कर रही है।

विवरण बरामदगी :-

1- 1050/- रुपये नगद,
2- घड़ी कैसियो कंपनी
3- 01 जोड़ी चांदी की पाजेब
(3)-आल्टो कार सं0- यू0ए0-07-एम-1603

पुलिस टीम :-

(1)- उ0नि0 राजनारायण व्यास
(2)- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
(3)- का0 धर्मेन्द्र नेगी
(4)- का0 सचिन सैनी
(5)- का0 कुलदीप कुमार
(6)- हे0का0 किरन कुमार (एस0ओ0जी0
(7)- का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments