Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला चीनी मिल ने जारी की 708.31 लाख रुपये की छठी किश्त
 dipr

डोईवाला चीनी मिल ने जारी की 708.31 लाख रुपये की छठी किश्त

देहरादून,13 मार्च 2025 myadmin : होली के अवसर पर डोईवाला चीनी मिल ने किसानों को एक बड़ी सौगात दी है.

मिल ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 708.31 लाख रुपये की छठी किश्त जारी की है,

जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है.

भुगतान का विवरण

डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए 15 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक किसानों द्वारा मिल में आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान किया है.

यह भुगतान विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से किया गया है, जिसमें डोईवाला, देहरादून, ज्वालापुर, रुड़की, पांवटा और लक्सर समितियां शामिल हैं.

कुल 708.31 लाख रुपये का भुगतान जारी किया गया है.

किसानों ने उत्तराखंड सरकार और चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह का आभार व्यक्त किया है.

अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने बताया कि मिल ने अब तक गन्ना मूल्य मद में कुल 47 करोड़ 35 लाख रुपये का भुगतान किया है।

उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना मिल में आपूर्ति करने का अनुरोध किया है.

उन्होंने बताया कि विगत पेराई सत्र की तुलना में इस बार ज्यादा भुगतान किया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments