Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला के चांदमारी में i20 कार का एक्सीडेंट
 dipr

डोईवाला के चांदमारी में i20 कार का एक्सीडेंट

देहरादून,15 फरवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : आज शाम डोईवाला के चांदमारी क्षेत्र में एक सफेद रंग की i20 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

i 20 कार संख्या UK07 DE 9098 चांदमारी से गुजर रही थी,

तभी ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर से दो छोटे पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए,

जिससे यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहा।

यह दुर्घटना चांदमारी में लगने वाले हाट बाजार से कुछ ही दूरी पर हुई।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना डोईवाला पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को दुर्घटनाग्रस्त कार सहित कोतवाली ले गई।

जानकारी के अनुसार, कार देहरादून के प्रेमनगर में रहने वाला एक व्यक्ति चला रहा था।

हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि दुर्घटना ड्राइवर द्वारा शराब के सेवन के कारण हुई

या कार के ब्रेक फेल होने से।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments