Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजगन्नाथ विश्वाँ लॉ कॉलेज द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज, डोईवाला में विधिक जागरूकता...
 dipr

जगन्नाथ विश्वाँ लॉ कॉलेज द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज, डोईवाला में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

देहरादून,26 अप्रैल 2025 myadmin : जगन्नाथ विश्वाँ लॉ कॉलेज के तत्वावधान में आज पब्लिक इंटर कॉलेज, डोईवाला में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष जोर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डोईवाला कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने छात्रों को कानून के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के अपराध की शिकायत करने में संकोच न करें।

उन्होंने कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और “गौरा देवी” एप के बारे में विस्तार से बताया, जो महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

साइबर अपराधों पर प्रकाश डालते हुए श्री लुंठी ने कहा, “आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं।

युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग और सोशल मीडिया दुरुपयोग के प्रति सजग रहना चाहिए।”

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सशक्त संदेश

कार्यक्रम में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने “एसिड अटैक” विषय पर एक मार्मिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

इसके अलावा, छात्रों तेजस्विनी क्षेत्री, हिमांशी पाल और मयंक ने कानूनी जागरूकता पर अपने विचार साझा किए।

विधि के छात्र रजनीश सैनी के द्वारा कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किये

शिक्षाविदों ने कानूनी ज्ञान को बताया आवश्यक

पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि कानून की जानकारी हर नागरिक के लिए जरूरी है।

वहीं, प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने छात्रों को कानूनी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

आभार व्यक्त

जगन्नाथ विश्वाँ लॉ कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार झा ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रजनीश सैनी ने किया।

इस अवसर पर  डोईवाला के कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी,एसएसआई शिशुपाल सिंह राणा,पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल,प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल,डॉ विमल कुमार झा, डॉ. कविता चौधरी, डॉ. सरिता कर्डवाल, डॉ. भावेन्द्र, डॉ. मोहित, शिवम चड्ढा,मानसी पाल,कृष्णा,संदीप कुमार एवं जगन्नाथ विश्वा लॉ कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments