Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeलच्छीवाला टोल प्लाजा भीषण सड़क दुर्घटना: कार को कुचलने वाले ट्रक चालक...
 dipr

लच्छीवाला टोल प्लाजा भीषण सड़क दुर्घटना: कार को कुचलने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून,25 मार्च 2025 myadmin : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कल सुबह ( 24 मार्च 2025 ) को हुई भीषण सड़क दुर्घटना के मामले में डोईवाला पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

इस दुर्घटना में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

दुर्घटना का विवरण

> 24 मार्च 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे, एक ट्रक (UK18CA-6636) ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए एक कार (UK07AF-2506) को पीछे से टक्कर मार दी.

> टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को ट्रक ने घसीटते हुए ले गया,

और कार टोल प्लाजा के पोल और ट्रक के बीच में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

>कार में सवार पंकज पंवार और रतनमणि उनियाल की मौके पर ही मौत हो गई.

>दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0स0-79/2025 धारा- 281/106(2)/324(4) बीएनएस बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक निसारत अली (27 वर्ष) को मणिमाई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।

इस घटना से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments